Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Politics: रायपुर दक्षिण में बीजेपी की जीत पर बोले सीएम विष्णुदेव साय-सरकार के सुशासन पर जनता ने ...

CG Politics: सीएम विष्णुदेव साय ने शनिवार को रायपुर दक्षिण के चुनाव बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोनी की प्रचंड जीत पर कहा कि

CG Politics: रायपुर दक्षिण में बीजेपी की जीत पर बोले सीएम विष्णुदेव साय-सरकार के सुशासन पर जनता ने ...
X
रायपुर। CG Politics: सीएम विष्णुदेव साय ने शनिवार को रायपुर दक्षिण के चुनाव बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोनी की प्रचंड जीत पर कहा कि नतीजे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जीत है। इसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।

CG Politics: सीएम ने कहा कि, यह जीत हमारी भाजपा सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर है। हमने प्रदेश में लोकतंत्र के प्रति जनता के भरोसे को बहाल किया है। मोदी की गारंटी को सरकार ने महज कुछ महीनों में पूरा करने का काम किया है। यह उसका जनादेश है।

CG Politics: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मैं इस जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं, चुनाव के प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल, शिवरतन शर्मा, भाजपा के सभी मंत्रीगण विधायकगण, पदाधिकारियों एवं पिछले कई दशकों से दक्षिण विधानसभा की सेवा कर रहे सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बधाई देता हूं।

CG Politics: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, हमारे प्रत्याशी सुनील सोनी को भी इस प्रचंड जीत की बहुत-बहुत बधाई। भारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण के मतदाताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है मैं उनका बहुत-बहुत आभार करते हुए इस बात का विश्वास दिलाता हूं कि जो विश्वास जनता ने किया है हम उस पर खरा उतरेंगे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire