Breaking News
:

CG Politics: छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय बघेल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को असम तो पवन साय बंगाल में 56 विधान क्षेत्रों का जिम्मा

CG Politics: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन ने असम और बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

CG Politics: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन ने असम और बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी हाईकमान ने प्रदेश के नेताओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की कमान दी है।


CG Politics: प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव को असम की 9 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी को 10 विधानसभा क्षेत्रों का प्रभार सौंपा गया है।दुर्ग सांसद विजय बघेल को डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 10 विधानसभाओं की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय को पश्चिम बंगाल की 56 विधानसभा सीटों की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे दिसंबर से लगातार बंगाल में सक्रिय हैं और संगठनात्मक बैठकों के जरिए चुनावी रणनीति को धार दे रहे हैं।


CG Politics: असम में बढ़ी सक्रियता


डिप्टी सीएम अरुण साव तीन दिवसीय असम दौरे से लौटे हैं। प्रवास के दौरान उन्होंने लखीमपुर क्षेत्र के भीमपारा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। वे लखीमपुर जिला समिति की संगठनात्मक बैठक में भी शामिल हुए और विधायक मानव डेका के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं से चर्चा की।



CG Politics: वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी एक सप्ताह के असम प्रवास पर हैं। असम दौरे के कारण उन्हें 12 फरवरी को भाजपा सहयोग केंद्र में प्रस्तावित जनसमस्याओं की सुनवाई का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। दुर्ग सांसद विजय बघेल एक बार असम का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे 16 फरवरी से पुनः अपनी जिम्मेदारी वाले विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।


CG Politics: बंगाल में पवन साय की कमान


पश्चिम बंगाल में 56 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी संभाल रहे पवन साय लगातार बैठकें लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी वाले सभी क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर चुनावी रणनीति तैयार की है।


CG Politics: बता दें कि, पार्टी का राष्ट्रीय संगठन लगातार छत्तीसगढ़ के नेताओं को अन्य राज्यों में महत्वपूर्ण दायित्व सौंप रहा है। हाल ही में भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में प्रदेश के नेताओं को और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us