Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Politics: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार इसी हफ्ते, संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन कल आएंगे रायपुर, इन नामों की लगने लगीं अटकलें

CG Politics: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार पिछले डेढ़ साल से रुका हुआ है। अब खबर आ रही है कि मंत्रिमंडल का विस्तार इसी सप्ताह हो सकता है। बताया जा रहा है कि भाजपा के संगठन मंत्री शिवप्रकाश

CG Politics: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार इसी हफ्ते, संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन कल आएंगे रायपुर, इन नामों की लगने लगीं अटकलें
X

रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार पिछले डेढ़ साल से रुका हुआ है। अब खबर आ रही है कि मंत्रिमंडल का विस्तार इसी सप्ताह हो सकता है। बताया जा रहा है कि भाजपा के संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन कल 8 अप्रैल को रायपुर पहुंच रहे हैं।

CG Politics: सूत्रों के अनुसार दोनों नेता मंत्रियों का नाम का लिफाफा लेकर आएंगे। बता कि पिछले सप्ताह सरकार ने मंडल और निगम में नियुक्ति कर दी है। जिसके बाद से कैबिनेट विस्तार की बात इसी सप्ताह में होने की सुगबुगाहट जोर पकड़ने लगी है।

CG Politics: बता दें कि इस समय प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री सहित 10 मंत्री हैं। 21 दिसंबर 2023 को शपथ 11 मंत्रियों का हुआ था। एक पद खाली रखा गया था। मगर, बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसके साथ मंत्रिमंडल में रिक्त सीटों की संख्या बढ़कर एक से दो हो गई।

CG Politics: इन नामों की लगने लगी अटकलें

विष्णुदेव कैबिनेट विस्तार में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक गजेंद्र यादव, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, जेसीसी छोड़कर बीजेपी में विधायक धर्मजीत सिंह, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के नाम शामिल हैं। हालांकि ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बस्तर से किसी को मौका मिल सकता है। वहीं किसी नए चेहरों को मौका देकर बीजेपी फिर चौंका सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire