Create your Account
CG Politics: बीजेपी 11- 25 जनवरी तक निकालेगी संविधान गौरव यात्रा, आयोजन की तैयारी के लिए बड़ी बैठक आज
रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ में बीजेपी 11- 25 जनवरी तक भारतीय संविधान के 75वें वर्ष की गौरवशाली यात्रा निकालने जा रही है। इसके परिप्रेक्ष्य में संविधान गौरव अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदेशस्तरीय समिति भी गठित की गई है।
CG Politics: प्रदेशस्तरीय समिति के संयोजक पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बनाए गए हैं। भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब समिति के सह संयोजक होंगे और नीलकंठ टेकाम, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय और किरण बघेल को सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी अभियान को लेकर आज 9 जनवरी को समिति की एक विस्तृत बैठक होगी। जिसमें प्रदेश स्तर पर अभियान के सफल संचालन की रूपरेखा पर चर्चा होगी।
CG Politics: 50 गोष्ठियों का किया जाएगा आयोजन: चंदेल
संविधान गौरव अभियान समिति के प्रदेश संयोजक नारायण चंदेल ने बताया कि, 11 जनवरी से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. जिसके अंतर्गत 11 जनवरी से 25 जनवरी तक सभी प्रदेशों की राजधानी एवं प्रमुख केन्द्रों पर 50 गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। इन गोष्ठियों में केन्द्र सरकार के मंत्रीगण एवं भाजपा नेताओं का संबोधन होगा। इसी प्रकार सभी जिला केन्द्रों में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा 'हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान' पर गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा।
CG Politics: स्कूल, कालेज में कई प्रतियोगिताओं का किया जायेगा आयोजन
चंदेल ने बताया, इस दौरान स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय और सभी शिक्षण संस्थानों में 'हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान' विषय पर क्विज, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। युवा मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति छात्रावासों एवं कालेज संपर्क के माध्यम से युवाओं में भारत रत्न डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर के योगदान और भाजपा की संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रचारित किया जायेगा। अनुसूचित जाति बहुल जिलों में रैली एवं सभा का आयोजन के अलावा 25 जनवरी को सभी मंडलों पर पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के साथ एकत्रित होकर के भारतीय संविधान के प्रस्तावना एवं नीति निर्देशक तत्व को पढ़ेंगे व संक्षिप्त में इस पर चर्चा करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. T20 WC 2026 IND vs NAM: नामीबिया ने जीता टॉस, भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 2. Bangladesh: ढाका पहुंचे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
- 3. T20 WC IND vs USA: अमेरिका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगा भारत, बुमराह, संजू बाहर, सिराज को मौका, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
- 4. Starlink Phone: नार्मल स्मार्टफोन के छक्के छुड़ा देगा स्टारलिंक फोन, एआई से लैस होगा ये डिवाइस, जानें एलन मस्क का प्लान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

