Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Politics: सभी नगर निगम में होगा भाजपा का सम्मेलन, सीएम साय होंगे सभी सम्मेलनों में शामिल, 3 फरवरी के बाद जारी होगा बीजेपी का घोषणा पत्र

CG Politics: छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब नामांकन पत्र की जांच के बाद प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी का सम्मेलन होगा।

CG Politics: सभी नगर निगम में होगा भाजपा का सम्मेलन, सीएम साय होंगे सभी सम्मेलनों में शामिल, 3 फरवरी के बाद जारी होगा बीजेपी का घोषणा पत्र
X

रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब नामांकन पत्र की जांच के बाद प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी का सम्मेलन होगा। सम्मेलन में सीएम और मंत्री शामिल होंगे।

CG Politics: सम्मेलन में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों को भी जुटाएगी। इसके अलावा जिला स्तर पर भी आम सभाएँ होंगी। मंत्री, विधायक, संगठन के शीर्ष नेता सभाओं को सम्बोधित करेंगे। इसके जरिए पर प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

CG Politics: 3 फरवरी के बाद जारी होगा बीजेपी का घोषणा पत्र

वहीं रायपुर निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 3 फरवरी के बाद बीजेपी का घोषणा पत्र जारी होगा। कल सुझाव के लिए आखरी तारीख है। अब तक ईमेल, व्हाट्सएप से मिले 5 हज़ार से ज्यादा सुझाव मिले हैं।

CG Politics: घोषणा पत्र के लिए हर वर्ग के लोग सुझाव दे रहे हैं। सड़क, साफ-सफाई, ड्रेनेज, ट्रैफिक, जल आपूर्ति जैसी समस्या दूर करने के सुझाव मिले हैं। इसके अलावा रायपुर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के भी सुझाव मिले हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire