Begin typing your search above and press enter to search.
सीजी पॉलिटिक्स: निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की संभागीय संयोजक की सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
CG Politics: राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की की तारीखों का ऐलान होने से पहले भाजपा ने कल आठ सदस्यीय समिति का गठन कर चुनाव संचालन की जिम्मेदारी सौंपी

रायपुर। CG Politics: राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की की तारीखों का ऐलान होने से पहले भाजपा ने कल आठ सदस्यीय समिति का गठन कर चुनाव संचालन की जिम्मेदारी सौंपी। शुक्रवार को पार्टी ने संभागीय संयोजकों के नाम तय कर दिए हैं। भाजपा ने चार प्रमुख संभागों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को दी है।
CG Politics: सूची में रायपुर संभाग में सांसद रूप कुमारी चौधरी, बस्तर संभा में विधायक विक्रम उसेंडी, दुर्ग संभाग में सांसद संतोष पांडे और बिलासपुर संभाग में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को संभागीय संयोजक बनाया गया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


