Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

सीजी पॉलिटिक्स: चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का बड़ा दावा...बता दिया कितने सीटों पर कांग्रेस को मिलेगी जीत...जानें क्यों कही ये बात

CG Politics: कोरबा कांग्रेस महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी के नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान सामने आया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 10 नगर निगम

सीजी पॉलिटिक्स: चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का बड़ा दावा...बता दिया कितने सीटों पर कांग्रेस को मिलेगी जीत...जानें क्यों कही ये बात
X

कोरबा। CG Politics: कोरबा कांग्रेस महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी के नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान सामने आया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 10 नगर निगम हैं, और उनकी पार्टी 6 से ज्यादा नगर निगम नहीं जीतने की योजना बना रही है। उनका कहना था कि उनके पास महापौर पद के लिए 6 मजबूत उम्मीदवार हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि वे इन 6 नगर निगमों में जीत हासिल करेंगे।

CG Politics: डॉ. महंत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में सरकार बीजेपी की है और EVM भी उन्हीं के नियंत्रण में हैं। इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के कुछ बड़े नेता चुनावों में गड़बड़ी कर सकते हैं, इसलिए कांग्रेस का लक्ष्य 6 से ज्यादा नगर निगमों में जीत सुनिश्चित करना है।

CG Politics: महंत ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने शुरू से ही EVM पर सवाल उठाए हैं और नेताओं को चिंता है कि निगम चुनाव में गड़बड़ी हो सकती है। इसी वजह से कांग्रेस बार-बार इस बात का उल्लेख कर रही है कि प्रदेश में सरकार बीजेपी की है और EVM भी उनके हाथ में है। इस दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी और प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महासचिव हरीश परसाई भी मौजूद थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire