Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Police Transfer : रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों के बदले प्रभारी

रायपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है।

CG Police Transfer : रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों के बदले प्रभारी
X

CG Police Transfer : रायपुर। रायपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 22 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है, जिससे कई थानों की कमान बदल गई है।

जारी आदेश के मुताबिक, आर.ए. केंद्र में पदस्थ जितेंद्र जायसवाल को खमतराई थाना, अजय झा को तेलीबांधा और शक्ति सिंह को मौदहापारा थाना भेजा गया है। वहीं रितेश मिश्रा को आजाद चौक थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टिकरापारा थाना में पदस्थ विनय सिंह बघेल को पुरानी बस्ती स्थानांतरित किया गया है, जबकि राजेश कुमार मर्दे को टिकरापारा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह कबीर नगर से शिव नारायण सिंह को पंडरी थाना, गौतमचंद्र गवड़े को डीडी नगर और दीपेश कुमार सैनी को देवेंद्र नगर थाना भेजा गया है। पंडरी थाना में पदस्थ स्वराज त्रिपाठी को गोलबाजार की जिम्मेदारी दी गई है। आजाद चौक के अजीत सिंह राजपूत को सरस्वती नगर थाना का प्रभार सौंपा गया है। वहीं आर.ए. केंद्र से गगन बाजपेयी को कबीर नगर और अजरूद्दीन को राजेंद्र नगर थाना भेजा गया है।

इसके अलावा खमतराई के राजेश कुमार सिंह और अजाक थाना के मनोज साहू समेत कई अधिकारियों को यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है। इस बड़े फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire