Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Police Transfer : पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने 164 कर्मचारियों का किया तबादला...

स्थानांतरित कर्मचारियों को जल्द ही अपने नए कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

CG Police Transfer : पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने 164 कर्मचारियों का किया तबादला...
X

CG Police Transfer : बेमेतरा। बेमेतरा जिले में पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रामकृष्ण साहू ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण और तीन वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 164 पुलिस कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। इस फेरबदल में 133 आरक्षक और 31 प्रधान आरक्षक शामिल हैं।

CG Police Transfer : एसएसपी के इस आदेश के तहत सात आरक्षक और एक प्रधान आरक्षक को रक्षित केंद्र भेजा गया है। स्थानांतरण का उद्देश्य जिले में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना है। अधिकारियों का मानना है कि यह बदलाव न केवल कार्यकुशलता में वृद्धि करेगा, बल्कि थाना, चौकी और अन्य शाखाओं में नई ऊर्जा का संचार भी करेगा।

CG Police Transfer : एसएसपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं के साथ-साथ कर्मचारियों के लंबे समय तक एक ही स्थान पर रहने की स्थिति को संतुलित करने के लिए किया गया है। इस कदम से जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। स्थानांतरित कर्मचारियों को जल्द ही अपने नए कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire