CG Police Transfer : नए एसपी के आते ही 91 जवानों का तबादला, देखें पूरी सूची
एसपी ने तबादला आदेश जारी करते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है।

CG Police Transfer : कांकेर। जिले में नए पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना के साथ ही पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी ने तबादला आदेश जारी करते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है।
जारी आदेश के अनुसार जिले में 06 निरीक्षक, 01 उपनिरीक्षक, 04 सहायक उपनिरीक्षक समेत 28 प्रधान आरक्षक और 52 आरक्षक का स्थानांतरण किया गया है। कुल मिलाकर यह तबादला सूची पुलिस विभाग में अब तक के बड़े प्रशासनिक बदलावों में से एक मानी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक कई थानों में लंबे समय से जमे अधिकारियों को हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ नए और अनुभवी अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि यह कदम आगामी चुनौतियों को देखते हुए पुलिस तंत्र को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए उठाया गया है।
देखें लिस्ट–




