Create your Account
CG Police Bharti 2024 : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 341 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
- Rohit banchhor
- 26 Oct, 2024
इच्छुक उम्मीदवार 21 नवंबर 2024 तक www.cgpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CG Police Bharti 2024 : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने पुलिस विभाग में 341 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती विभिन्न पदों के लिए की जा रही है, जिनमें सूबेदार, उप निरीक्षक (SI), उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर और अन्य विशेष पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2024 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 21 नवंबर 2024 तक www.cgpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CG Police Bharti 2024 : सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा) और प्लाटून कमांडर के पद पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी को किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह) और उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) पद के लिए गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के साथ स्नातक में उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के लिए बीसीए या बीएससी कंप्यूटर या इसके समकक्ष कोर्स किया होना जरूरी है।
CG Police Bharti 2024 : पुलिस विभाग में कुल 341 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें विभिन्न पद शामिल हैं: सूबेदार के 19, उप निरीक्षक के 278, उप निरीक्षक (विशेष शाखा) के 11, प्लाटून कमांडर के 14, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह) के 4, उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) के 1, उप निरीक्षक (कंप्यूटर) के 5, और उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के 9 पद शामिल हैं।
आयु सीमा: इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
CG Police Bharti 2024 : लंबाई मानक: पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 153 सेंटीमीटर निर्धारित है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए छाती का माप सामान्य स्थिति में 81 सेंटीमीटर और फुलाने पर 86 सेंटीमीटर होना चाहिए।
CG Police Bharti 2024 : शारीरिक परीक्षण: भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता के तहत 100 मीटर और 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी गतिविधियां शामिल हैं, जिनके माध्यम से अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।
CG Police Bharti 2024 : चयन प्रक्रिया: इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिसमें शारीरिक मानक परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। सभी चरणों में सफल प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।
CG Police Bharti 2024 : आवेदन प्रक्रिया के दौरान यदि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की त्रुटि होती है, तो उन्हें अपनी गलतियों को सुधारने के लिए दो अवसर दिए जाएंगे। पहला अवसर 22 से 24 नवंबर तक निश्शुल्क होगा, जबकि दूसरा अवसर 25 से 27 नवंबर तक सशुल्क होगा। शुल्क सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। ध्यान रहे कि इस अवधि के बाद त्रुटि सुधार के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Road Accident in Thailand: थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप ट्रक ने बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, 9 की मौत
- 2. CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
- 3. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 4. CG News : साड़ी खरीदी विवाद के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

