CG panchayat elections 2025 : भाजपा ने महासमुंद, राजनांदगांव और दुर्ग में जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी की
इस चुनाव में भाजपा ने अनुभवी और नए चेहरों को प्राथमिकता देते हुए संतुलित रणनीति अपनाई है।

CG panchayat elections 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी ने महासमुंद, राजनांदगांव और दुर्ग जिलों के जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस चुनाव में भाजपा ने अनुभवी और नए चेहरों को प्राथमिकता देते हुए संतुलित रणनीति अपनाई है।
CG panchayat elections 2025 : भाजपा ने महासमुंद जिला पंचायत के 15 में से 13 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। इनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल का नाम भी शामिल है। भाजपा ने राजनांदगांव जिला पंचायत की सभी 13 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दुर्ग जिले में भाजपा ने 12 जिला पंचायत सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी यहां भी स्थानीय मुद्दों और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों का चयन किया है।
देखें लिस्ट-





