Breaking News
:

CG Panchayat Election: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के पहला चरण की वोटिंग कल, जनता चुनेगी गांव की सरकार, देखें कहां कहां मतदान

CG Panchayat Election: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव कुल 3 चरणों में होने हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में सभी जिलों के 53 ब्लॉक पंचायतों में वोटिंग होना है। सोमवार 17 फरवरी को प्रदेश के 53 ब्लॉक की पंचायतों में वोट डाले जाएंगे।

CG Panchayat Election: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव कुल 3 चरणों में होने हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में सभी जिलों के 53 ब्लॉक पंचायतों में वोटिंग होना है। सोमवार 17 फरवरी को प्रदेश के 53 ब्लॉक की पंचायतों में वोट डाले जाएंगे।

 रायपुर। CG Panchayat Election: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव कुल 3 चरणों में होने हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में सभी जिलों के 53 ब्लॉक पंचायतों में वोटिंग होना है। सोमवार 17 फरवरी को प्रदेश के 53 ब्लॉक की पंचायतों में वोट डाले जाएंगे।


CG Panchayat Election: 2 बजे तक होगा मतदान


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सोमवार को सुबह से दोपहर दो बजे तक होगा. वोटिंग के दूसरे दिन ही मतगणना भी हो जाएगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। रविवार की सुबह स्थानीय जनपद पंचायत से मतदान दलों को रवाना किया गया। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई है।


CG Panchayat Election: बैलेट पेपर से होंगे पंचायत चुनाव


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, जनपद पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत सदस्य चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे। यह चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होगी. जिसमें सरपंच के लिए नीला, पंच के लिए सफेद, जनपद सदस्य के लिए पीला व जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र होंगे।


CG Panchayat Election: 1,58,12,580 मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार


राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए जिला पंचायत के 433, जनपद पंचायत के 2973, ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11,672 और वार्ड (पंच) के 1,60,180 पदों पर चुनाव होगा। इसके लिए 1,58,12,580 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के लिए कुल 31,041 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 7128 संवेदनशील और 2161 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र होंगे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us