Create your Account
CG Paddy Purchase: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरु, अधिकारी-कर्मचारी नदारद, टोकन नहीं मिलने से किसान परेशान
- Pradeep Sharma
- 15 Nov, 2025
CG Paddy Purchase: रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर यानी आज से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि सरकार 25 लाख से ज्यादा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करेगी। किसानों को 3,100 रुपए प्रति क्विंटल
CG Paddy Purchase: रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर यानी आज से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि सरकार 25 लाख से ज्यादा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करेगी। किसानों को 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से पैसा मिलेगा, लेकिन बेचने के लिए किसानों के हाथ में टोकन ही नहीं है। टोकन तुंहर हाथ एप काम नहीं कर रहा है, जिससे किसान रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं।
CG Paddy Purchase: इसके अलावा प्रदेशभर में धान खरीदी केंद्रों के कंप्यूटर ऑपरेटर्स हड़ताल पर हैं। ऐसे में टोकन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रभावित हुई। टोकन तुंहर हाथ ऐप का काम नहीं कर रहा है। किसानों को लॉग इन करने पर मैसेज आ रहा है कि टोकन पंजीयन फिलहाल बंद है। प्ले स्टोर पर नया वर्जन अपडेट नहीं हुआ, इसलिए टोकन नहीं मिल पाएगा।
CG Paddy Purchase: प्रदेश में 2,739 उपार्जन केंद्र
छत्तीसगढ़ में 2,739 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जहां से किसानों से धान खरीदी की जाएगी। यह प्रक्रिया 15 नवंबर से 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। एक एकड़ खेत से अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। केंद्रों में मापक यंत्र, तौल कांटा, बारदाने, कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।
CG Paddy Purchase: वहीं कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण सरकार ने पंजीयन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है, फिर भी तकनीकी दिक्कतें बनी हुई हैं। अधिकारी कह रहे हैं कि जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन किसानों को अभी तक राहत नहीं मिली है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : घर में महिला की अर्धनग्न हालत में लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पति फरार
- 2. CG Suspend : फर्जी दस्तावेजों से नौकरी का खेल उजागर, प्रधान पाठक सस्पेंड, जांच में खुली बड़ी साजिश
- 3. BCCI IPL 2026 Advisory : खिलाड़ियों के होटल रूम में एंट्री बंद! BCCI का सख्त फरमान, सुरक्षा और एंटी-करप्शन को लेकर बड़ा कदम
- 4. CG News : पीएफ के पैसे पर रिश्वत का खेल, CBI ने SECL क्लर्क को रंगे हाथ दबोचा, खदान कर्मी से मांगी थी घूस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

