Breaking News
:

CG Nikay Chunav 2025 : छत्तीसगढ़ में शाम 4 बजे तक 68.1 प्रतिशत मतदान, पोलिंग बूथ में लगी है कतारें, बढ़ सकते हैं आकड़े, 15 फरवरी को घोषित होंगे परिणाम...

CG Nikay Chunav 2025

वहीं रायपुर नगर निगम में 44.50 प्रतिशत मतदान हुआ।

CG Nikay Chunav 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान का समय शाम 4 बजे समाप्त हो गया। पोलिंग बूथ के अंदर मौजूद मतदाताओं को ही वोट डालने की अनुमति दी गई। प्रदेश में शाम 4 बजे तक 68.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 67.8 प्रतिशत और पुरुषों का 64.06 प्रतिशत रहा। वहीं रायपुर नगर निगम में 44.50 प्रतिशत मतदान हुआ।


CG Nikay Chunav 2025 : बता दें कि आज छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में मतदान हुआ। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। सभी निकायों के परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।


CG Nikay Chunav 2025 :  देखें जिलेवार मतदान प्रतिशत-


धमतरी में 4 बजे तक 67.03 प्रतिशत मतदान-
नगर पालिका निगम धमतरी में 59.17 प्रतिशत मतदान, नगर पंचायत आमदी में 87.86 प्रतिशत मतदान, नगर पंचायत कुरूद में 77.57 प्रतिशत मतदान, नगर पंचायत भखारा में 87.86 प्रतिशत मतदान, नगर पंचायत मगरलोड में 83.83 प्रतिशत मतदान, नगर पंचायत नगरी में 78.92 प्रतिशत मतदान

राजनांदगांव जिले में 4 बजे तक मतदान की स्थिति- राजनांदगांव में 63.88% मतदान, डोंगरगढ़ में 70.62% मतदान, डोंगरगांव में 72.65% मतदान, छुरिया में 90.17% मतदान, लाल बहादुर नगर में 89.73% मतदान

कोरबा जिले में 51.66 % मतदान- नगर पालिका निगम कोरबा में 48.44% मतदान, नगर पंचायत छुरीकला में 78.23% मतदान, नगर पालिका परिषद दीपका में 48.09% मतदान, नगर पालिका परिषद कटघोरा में 67.57% मतदान, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में 62.77% मतदान, नगर पंचायत पाली में 71.38% मतदान

कांकेर जिले में शाम 4 बजे तक मतदान की स्थिति- नगर पालिका परिषद कांकेर में 74.40% मतदान, नगर पंचायत चारामा में 86.55% मतदान, नगर पंचायत भानुप्रतापपुर में 75.74% मतदान, नगर पंचायत अंतागढ़ में 79.47% मतदान, नगर पंचायत पखांजूर में 76.04% मतदान

रायगढ़ जिले में 70.91 प्रतिशत मतदान- खरसिया में 68.56 प्रतिशत मतदान, पुसौर में 81.89 प्रतिशत मतदान, किरोड़ीमल नगर में 68.87 प्रतिशत मतदान, घरघोड़ा में 76.44 प्रतिशत मतदान, धरमजयगढ़ में 70.73 प्रतिशत मतदान, लैलूंगा में 77.36 प्रतिशत मतदान

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us