Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News ….और खुदकुशी कर रही महिला के लिए देवदूत बने पुलिसवाले, फिर दरवाजा तोड़कर ऐसे बचायी महिला की जान
CG News ….और खुदकुशी कर रही महिला के लिए देवदूत बने पुलिसवाले, फिर दरवाजा तोड़कर ऐसे बचायी महिला की जान

CG News रायपुर । पुलिस एक महिला के लिए देवदूत बनकर पहुंची। अगर देर हुई होती, तो महिला की जान भी जा सकती है। पूरा मामला रायपुर का है, जहां परिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने जान देने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक ने दवाई का ओवरडोज लेकर महिला ने जान देने की कोशिश की। आरक्षक की सक्रियता से महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य है।
CG News जानकारी के मुताबिक घटना रायपुर के सरस्वती नगर इलाके की बतायी जा रही है। पारिवारिक झगड़े के बाद एक महिला ने दवाई की ओवरडोज लेकर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला ने जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला, तो आसपास की महिलाओं ने पेट्रोलिंग पार्टी को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
CG News घर का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी, जिसके बाद सिपाही देवकुमार अंचल ने दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। अंदर महिला बेसुध होकर गिरी हुई थी, जिसके बाद स्थानीय महिला की सहायता से बेहोश महिला को 112 से तुरंत एम्स ले जाया गया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने महिला को खतरे से बाहर बताया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


