Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News:यही उंगली और यही गाली-गलौज.. ऐसा क्या वीडियो या दस्तावेज है उसके पास कि पूरी कांग्रेस मजबूर, कांग्रेस नेताओं के आपसी विवाद में कूदीं राधिका खेड़ा

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के चक्काजाम के दौरान संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और रायपुर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे के बीच विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद

CG News:यही उंगली और यही गाली-गलौज.. ऐसा क्या वीडियो या दस्तावेज है उसके पास कि पूरी कांग्रेस मजबूर, कांग्रेस नेताओं के आपसी विवाद में कूदीं राधिका खेड़ा
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के चक्काजाम के दौरान संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और रायपुर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे के बीच विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद अब इस मामले में कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता राधिका खेड़ा की इंट्री हो गई है। खेड़ा वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि जो रवैया शहर जिला अध्यक्ष के साथ किया गया है। इससे भी बुरा बर्ताव मेरे साथ किया गया था। यही उंगली, और यही गाली-गलौज उन्होंने पहले भी झेली है।

राधिका खेड़ा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कल मेरे साथ दुर्व्यवहार हुआ था और आज गिरीश दुबे हैं, और कल शायद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी भी हो। कांग्रेस के नेताओं ने में न कल रीढ़ थी, न आज है। खेड़ा ने सवाल उठाया कि सुशील शुक्ला के पास ऐसा क्या वीडियो या दस्तावेज है कि पूरी कांग्रेस उनके सामने मजबूर नजर आ रही है।

क्या है पूरा मामला

22 जुलाई को रायपुर के तेलीबांधा चौक पर कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के विरोध में आर्थिक नाकेबंदी का प्रदर्शन किया। इस दौरान सुशील आनंद शुक्ला और गिरीश दुबे के बीच किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हो गई। वीडियो में दोनों नेताओं को एक-दूसरे से बहस करते और कार्यकर्ताओं को बीच-बचाव करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को बीजेपी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसा है।

पहले भी हो चुका है राधिका खेड़ा के साथ विवाद

राधिका खेड़ा का सुशील आनंद शुक्ला के साथ पुराना विवाद रहा है। मई 2024 में रायपुर के कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में खेड़ा के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था। खेड़ा ने आरोप लगाया था कि सुशील आनंद शुक्ला ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें शराब ऑफर की गई थी। इस घटना के बाद खेड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गईं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire