Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

vishnudev-sai-cabinet-meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक कल, बाढ़ राहत, खाद समस्या जैसे कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

vishnudev-sai-cabinet-meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक कल, बाढ़ राहत, खाद समस्या जैसे कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
X

vishnudev-sai-cabinet-meeting: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक बुधवार, 5 अगस्त को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश में बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा, किसानों के लिए खाद की उपलब्धता सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति के साथ-साथ केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा मानसून के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा और आवश्यक प्रशासनिक निर्णय लिए जा सकते हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हाल ही में दो दिवसीय नई दिल्ली दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की थी।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के समक्ष बस्तर के 461 अविद्युतीकृत गांवों के विद्युतीकरण, राजनांदगांव में प्रस्तावित यूरिया संयंत्र की स्थापना, प्रदेश में आयुर्वेद आधारित एम्स की स्थापना, रेल कनेक्टिविटी के विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए सहयोग और बजट की मांग रखी थी।

ऐसे में माना जा रहा है कि 5 अगस्त की कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों की प्रगति, केंद्र से प्राप्त सहयोग तथा राज्य में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हो सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire