Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

पढ़ाई के साथ एक अतिरिक्त कौशल विकसित करें विद्यार्थी : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

पढ़ाई के साथ एक अतिरिक्त कौशल विकसित करें विद्यार्थी : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
X

रायपुर। शासकीय सह-शिक्षा पॉलिटेक्निक एवं शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक रायपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए विद्यार्थी इंडक्शन प्रोग्राम 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा अनुसूचित जाति विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एस.के. सिंह ने किया। उन्होंने इंडक्शन प्रोग्राम के उद्देश्य तथा AICTE के दिशा-निर्देशों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। डॉ. वर्षा चुरसिया ने संस्थान की उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और अवसरों की जानकारी दी।

अतिरिक्त संचालक अभिताभ दुबे ने छत्तीसगढ़ में बड़े औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थानों को आकर्षित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि उद्योगों के विस्तार से प्रदेश के युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने AI एवं आधुनिक तकनीक को भविष्य की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए विद्यार्थियों से इनके ज्ञान और उपयोग के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में AI एवं डेटा सेंटर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

मंत्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम एक अतिरिक्त विशेष कौशल विकसित करना चाहिए। आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की विशिष्ट स्किल ही उन्हें दूसरों से अलग पहचान दिलाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य का हर विद्यार्थी IIT भिलाई नहीं जा सकता, इसलिए प्रदेश के तकनीकी शिक्षा संस्थानों को भी उच्च स्तर की अधोसंरचना, आधुनिक प्रयोगशालाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल डिग्री नहीं, बल्कि कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, AI, रोजगार एवं भविष्य की संभावनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी, प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire