Top
Begin typing your search above and press enter to search.

रामा एग्जीबिशन सेंटर में 'गुनेशा फैशन को मिला शानदार प्रतिसाद

रामा एग्जीबिशन सेंटर में गुनेशा फैशन को मिला शानदार प्रतिसाद
X

रायपुर। रामा वर्ल्ड स्थित रामा गैलेरिया एग्ज़ीबिशन सेंटर में आयोजित 'गुनेशा फैशन एग्ज़ीबिशन' का पहला आयोजन बेहद सफल रहा। तीज और रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस प्रदर्शनी में रायपुर के लोगो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और त्योहारों की जमकर खरीदारी की।

लगभग 50 से अधिक स्टॉल्स से सजे इस एग्ज़ीबिशन में फैशन, ज्वेलरी, एथनिक वियर, होम डेकोर, गिफ्टिंग और लाइफस्टाइल से जुड़े आकर्षक उत्पादों की शानदार श्रृंखला देखने को मिली।

प्रदर्शनी में शामिल सभी प्रदर्शकों ने आयोजन की सराहना करते हुए बताया कि उन्हें ग्राहकों का उत्कृष्ट प्रतिसाद मिला और बिक्री उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप रही। रामा गैलेरिया का व्यवस्थित, विशाल और प्रीमियम एग्ज़ीबिशन स्पेस व्यापारियों और आगंतुकों, दोनों के लिए एक बेहतरीन अनुभव साबित हुआ। पार्किंग की व्यवस्था बहुत ही विशाल और पर्याप्त है।



इस आयोजन का एक विशेष आकर्षण रासवी का प्रीमियम गिफ्ट्स एवं हैम्पर्स कलेक्शन रहा, जिसने आगंतुकों का खूब ध्यान आकर्षित किया। त्योहारों के लिए तैयार किए गए खूबसूरत हैम्पर्स और विशेष गिफ्ट विकल्पों की लोगों ने जमकर सराहना की।

आयोजन के फूड पार्टनर 'द नेबरहुड' ने भी अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ आगंतुकों के अनुभव को और यादगार बनाया। खरीदारी के साथ-साथ लोगों ने परिवार और मित्रों के साथ स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद लिया।

रामा वर्ल्ड प्रबंधन ने बताया कि रामा गैलेरिया को रायपुर के प्रमुख रिटेल, लाइफस्टाइल और इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस सफल आयोजन के बाद भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों, लाइफस्टाइल एक्सपो, फैशन शो और अन्य प्रीमियम आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा।

'गुनेशा फैशन एग्ज़ीबिशन' की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि रामा गैलेरिया का नया एग्ज़ीबिशन सेंटर बड़े आयोजनों के लिए शहर का एक प्रमुख और पसंदीदा स्थल बन रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire