Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG: पेंशनरों को राहत: डीआर 55% से बढ़ाकर 58% किया, लंबित पेंशन मामलों पर भी अपडेट

15 अन्य लंबित पेंशन मामलों को सत्यापन के लिए स्थानीय निधि संपरीक्षा संचालनालय भेजा गया......

CG: पेंशनरों को राहत: डीआर 55% से बढ़ाकर 58% किया, लंबित पेंशन मामलों पर भी अपडेट
X

CG: रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने अपने सेवानिवृत्त प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को राहत देते हुए पेंशन पर मिलने वाले महंगाई राहत (डीआर) की दर 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

लंबित पेंशन मामलों की दी जानकारी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की ओर से चल रही हड़ताल के बीच लंबित पेंशन प्रकरणों की स्थिति भी स्पष्ट की है। प्रशासन के अनुसार, अब तक सेवानिवृत्त हुए 42 प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों में से 15 को 90 प्रतिशत पेंशन की स्वीकृति देकर नियमित भुगतान किया जा रहा है।

इसके अलावा 15 अन्य लंबित पेंशन मामलों को सत्यापन के लिए स्थानीय निधि संपरीक्षा संचालनालय भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही संबंधित पेंशनरों को भुगतान शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, 12 अन्य प्रकरण अभी स्वीकृति की प्रक्रिया में हैं और उन पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

विसंगतियों के कारण अटके कुछ मामले

विश्वविद्यालय ने बताया कि 90 प्रतिशत पेंशन पाने वाले कुछ मामलों में नियुक्ति आदेश की सेवा शर्तों और उनके पालन को लेकर लेखानियंत्रक तथा स्थानीय निधि संपरीक्षा संचालनालय ने आपत्तियां दर्ज की हैं। इन मामलों को मार्गदर्शन के लिए राज्य शासन को भेजा गया है। प्रशासन का कहना है कि विसंगतियां दूर होते ही संबंधित प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को तत्काल पेंशन का भुगतान किया जाएगा।

सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने का प्रस्ताव भी लंबित

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि कार्यरत वैज्ञानिकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने का प्रस्ताव प्रबंध मंडल से पारित कर राज्य शासन को भेजा जा चुका है। इस पर शासन के मार्गदर्शन का अभी इंतजार है।




Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire