Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: संकुल प्राचार्य पवन कुमार चक्रधारी ने किया शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कोसमर्रा का औचक निरीक्षण, पुस्तक वितरण और नियमित उपस्थिति पर दिया जोर

CG News

CG News: संकुल प्राचार्य पवन कुमार चक्रधारी ने किया शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कोसमर्रा का औचक निरीक्षण, पुस्तक वितरण और नियमित उपस्थिति पर दिया जोर
X

CG News: कोसमर्रा: संकुल प्रभारी एवं शासकीय हाईस्कूल कसेकेरा के प्राचार्य पवन कुमार चक्रधारी ने मंगलवार को शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कोसमर्रा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया।

पुस्तक वितरण और नियमित उपस्थिति पर दिया जोर

प्राचार्य पवन कुमार चक्रधारी ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि सभी विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों की स्कैनिंग के बाद समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो छात्र स्कूल नहीं आ रहे हैं, उनके घर जाकर पुस्तकें दी जाएं और पालकों से चर्चा कर बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने निशुल्क गणवेश वितरण की भी जानकारी ली और छात्र-छात्राओं से नई पोशाक पहनकर विद्यालय आने की अपील की।

पढ़ाई और योजनाओं की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों को समय-सारिणी के अनुसार पढ़ाई कराने और अध्यापक दैनंदिनी नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्याह्न भोजन का स्वाद चखा और उसकी गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही शासन के निर्देशानुसार छात्रवृत्ति और अपार आईडी बनाने का कार्य तय समय सीमा में पूरा करने के लिए कहा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर संकुल समन्वयक मनीष कुमार अवसरिया, प्रधानपाठक संजय कुमार अग्रवाल, शिक्षक मुरली प्रसाद यादव एवं दामिनी हरपाल भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire