Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur Weather Update: रायपुर, दुर्ग, बस्तर संभाग में भारी बारिश, रायपुर में सुबह से फुहार

Raipur Weather Update: रायपुर, दुर्ग, बस्तर संभाग में भारी बारिश, रायपुर में सुबह से फुहार
X

Raipur Weather Update: रायपुर। बंगाल और ओडिशा में बने सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। सबसे ज्यादा असर रायपुर संभाग में रहा, जबकि सरगुजा, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।

Raipur Weather Update: अगले दो दिन का पूर्वानुमान

प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ।

Raipur Weather Update: रायपुर में मौसम का हाल

आज (30 जुलाई) रायपुर में घने बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire