Begin typing your search above and press enter to search.
raipur-tiranga-yatra: तिरंगा लेकर निकले रायपुरियन, सीएम साय, डिप्टी सीएम अरुण साव भी शामिल, इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक जाएगी तिरंगा यात्रा, देखें लाइव
raipur-tiranga-yatra: रायपुर। रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से तिरंगा यात्रा रवाना हो गई है। यात्रा सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं और शहरवासी शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हैं।

raipur-tiranga-yatra: रायपुर। रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से तिरंगा यात्रा रवाना हो गई है। यात्रा सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं और शहरवासी शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव , विजय शर्मा समेत भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हैं।
यात्रा से पहले इंडोर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। दोपहर 1 बजे तक यात्रा वाले रास्तों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से इन रास्तों पर जाने से बचने और जरूरत के मुताबिक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


