Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur Police Transfer : रायपुर कमिश्नरेट में फेरबदल, 4 निरीक्षकों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने जारी किया आदेश, भुनेश्वर साहू और मालिक राम को यातायात की जिम्मेदारी, चेतन चंद्राकर बने DSB प्रभारी.

Raipur Police Transfer : रायपुर कमिश्नरेट में फेरबदल, 4 निरीक्षकों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
X

Raipur Police Transfer : रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के तबादले को लेकर आदेश जारी किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कमिश्नरेट के चार निरीक्षकों को इधर से उधर करने का आदेश जारी किया है। तबादला सूची के बाद अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक भुनेश्वर साहू को रक्षित केंद्र से यातायात शाखा भेजा गया है। वहीं निरीक्षक मालिक राम का भी रक्षित केंद्र से यातायात शाखा में तबादला किया गया है। इसी तरह निरीक्षक चेतन चंद्राकर को रक्षित केंद्र से हटाकर डीएसबी (District Special Branch) प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला आदेश के तहत चौथे निरीक्षक को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग ने अधिकारियों को निर्धारित नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।






Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire