Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur Police Independence Day Security: रायपुर में 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट, राजधानी के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर 24 घंटे नाकेबंदी, 800 जवान तैनात

Raipur Police Independence Day Security: रायपुर। राजधानी रायपुर में 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट के तीनों जोन में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।

Raipur Police Independence Day Security: रायपुर में 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट, राजधानी के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर 24 घंटे नाकेबंदी, 800 जवान तैनात
X

Raipur Police Independence Day Security: रायपुर। राजधानी रायपुर में 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट के तीनों जोन में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। शहर के प्रमुख एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर 24 घंटे नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में 800 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं।

पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई स्तर पर चेकिंग शुरू कर दी है। होटल, लॉज, सराय, धर्मशाला और अन्य ठहरने वाले स्थानों की सघन जांच की जा रही है। वहीं, संवेदनशील और महत्वपूर्ण इलाकों में पुलिस की फुट पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई स्तर पर चेकिंग की जा रही है।



प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान जारी है। पुलिस आदतन बदमाशों, निगरानीशुदा व्यक्तियों और संदिग्ध लोगों की जांच कर रही है। संदिग्ध गतिविधि मिलने पर पुलिस द्वारा जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ITMS और ड्रोन से भी नजर

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ITMS के जरिए वाहनों और यातायात गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसके साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों में ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए 800 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। तीनों जोन में पुलिस की टीमें लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग और निगरानी कर रही हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire