Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur News : सावन में गूंजेंगे 'बोल बम' के जयकारे, राजधानी में निकलेगी 500 से अधिक शिवभक्तों की विशाल कावड़ यात्रा

Raipur News : सावन में गूंजेंगे बोल बम के जयकारे, राजधानी में निकलेगी 500 से अधिक शिवभक्तों की विशाल कावड़ यात्रा
X

Raipur News : रायपुर। सावन माह के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में रविवार को आस्था और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। अग्रवाल युवा मंडल के तत्वावधान में विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 500 से अधिक शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आयोजकों के अनुसार कावड़ यात्रा रविवार सुबह 7 बजे समता कॉलोनी स्थित चिंताहरण मंदिर से प्रारंभ होगी। इसके बाद श्रद्धालु कावड़ लेकर भगवान शिव के जयकारों के साथ महादेव घाट तक पहुंचेंगे, जहां जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाएगी।

यात्रा का प्रमुख आकर्षण रायपुर की प्रसिद्ध भोले बाबा तांडव प्रस्तुति देने वाली टोली होगी। पूरी यात्रा के दौरान टोली अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से माहौल को शिवमय बनाएगी और श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार करेगी।

अग्रवाल युवा मंडल ने बताया कि इस वर्ष यात्रा में 500 से अधिक शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को भव्य, व्यवस्थित और श्रद्धामय बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। उनका कहना है कि यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, अनुशासित और भक्तिमय वातावरण में संपन्न होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire