Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur News : खाटू श्याम मंदिर में 3-4 अगस्त को ‘फैशन ईरा’ प्रदर्शनी, आय से होगी कन्याओं के विवाह और सामाजिक सेवा

Raipur News : खाटू श्याम मंदिर में 3-4 अगस्त को ‘फैशन ईरा’ प्रदर्शनी, आय से होगी कन्याओं के विवाह और सामाजिक सेवा
X

Raipur News : रायपुर। राजधानी रायपुर में सामाजिक सरोकार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्याम सत्संग महिला मंडल द्वारा ‘फैशन ईरा’ लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन 3 और 4 अगस्त को समता कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में किया जाएगा। प्रदर्शनी से होने वाली आय का उपयोग कन्याओं के विवाह सहित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यों में किया जाएगा।

आयोजन समिति की अध्यक्ष संगीता सरावगी और सचिव राजश्री अग्रवाल ने बताया कि महिला मंडल पिछले 29 वर्षों से इस प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन से प्राप्त राशि का उपयोग कन्याओं के विवाह, जरूरतमंदों की चिकित्सा सहायता, रक्तदान शिविर, प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन और अन्य सामाजिक कार्यों में किया जाता है।

समिति का उद्देश्य लघु उद्योग और घरेलू व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को अपनी प्रतिभा और उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर देना भी है। इस मंच के माध्यम से स्वावलंबी महिलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके।

आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के डिजाइनर और उद्यमी भाग लेंगे। यहां राजधानीवासियों को फैशन, लाइफस्टाइल, ज्वेलरी, परिधान, होम डेकोर और अन्य आकर्षक उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी करेंगी। आयोजकों ने राजधानीवासियों से इस सामाजिक पहल का हिस्सा बनने और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire