Raipur News : देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, 3 दिवसीय ‘रिवाज़’ फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आगाज
सायाजी होटल में शुरू हुई तीन दिवसीय प्रदर्शनी, वेस्टर्न वेयर, ज्वेलरी, किड्स वेयर, होम डेकोर और एक्सेसरीज के डिजाइनर कलेक्शन एक छत के नीचे.

Raipur News : रायपुर। राजधानी के सायाजी होटल में तीन दिवसीय ‘रिवाज़’ फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी ने किया। आयोजन में देश के अलग-अलग शहरों से पहुंचे डिजाइनरों ने अपने उत्पाद और कलेक्शन प्रदर्शित किए।
आयोजक लव गर्ग और अपर्णा सरीन ने बताया कि प्रदर्शनी में देशभर से करीब 65 डिजाइनर रायपुर पहुंचे हैं। यहां शहरवासियों को वेस्टर्न वेयर, ज्वेलरी, किड्स वेयर, होम डेकोर, फुटवियर, बैग और विभिन्न एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज एक ही छत के नीचे देखने और खरीदने का अवसर मिल रहा है। आयोजक लव गर्ग ने बताया कि वे अब तक देश के 33 से अधिक शहरों में ऐसी प्रदर्शनियों का आयोजन कर चुके हैं। उनका उद्देश्य अलग-अलग शहरों के डिजाइनरों और ब्रांड्स को ग्राहकों तक पहुंचने के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है।
प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर स्मिता सोनी, कविता तनवानी, राखी बेरलिया, उर्मिला अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, लीना जैन, सोनू धांधे, बिंदिया अग्रवाल, कनिष्का चंचलानी, पार्वती शर्मा, संगीता गुप्ता, सविता गुप्ता, नीता गुप्ता, उमा गुप्ता, पूजा शिल्पकार, स्वाति पांडा, आशा फटनानी, प्राची प्रेमानी, रेशमा निचलानी, वर्षा बाफना, ज्योति अग्रवाल, बरखा अन्दानी, खुशबू डालमिया, महक और अंजू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


