Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur Independence Day Celebrations: राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी,मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Raipur Independence Day Celebrations: रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।

Raipur Independence Day Celebrations: राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी,मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
X

Raipur Independence Day Celebrations: रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।

राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोकभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की।




इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव निधि साहू सहित लोकभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया



राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन से 6 मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेस भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी को महारत्न कंपनी आरईसी के सीएसआर के अंतर्गत दी गई है। ये एम्बुलेंस उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर जिले में निःशुल्क सेवा देंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire