Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : श्री राधा सखी मंडल का सावन तीज उत्सव धूमधाम से संपन्न, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन

मालवीय रोड स्थित 125 वर्ष पुराने श्री राधा गोपीनाथ मंदिर में भजन-नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां, बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धरकर बटोरीं तालियां

Raipur City News : श्री राधा सखी मंडल का सावन तीज उत्सव धूमधाम से संपन्न, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के मालवीय रोड स्थित श्री राधा गोपीनाथ मंदिर में श्री राधा सखी मंडल द्वारा सावन तीज उत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में भजन, नृत्य और राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

श्री राधा सखी मंडल की अध्यक्ष कविता गोयल एवं संरक्षक अंजना अग्रवाल ने बताया कि मंदिर का निर्माण स्वर्गीय गणेशरामजी द्वारा कराया गया था। करीब 125 वर्ष पुराने इस मंदिर की वास्तुकला वृंदावन के मंदिरों की तर्ज पर बनी हुई है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।

सावन तीज उत्सव के दौरान अलका सरावगी और ऋतु खंडेलवाल ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित महिलाओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। इसके बाद पूजा एवं मंजु ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। वहीं बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।



कार्यक्रम में श्री राधा सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन तीज के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कविता राठी, कविता गोयल, अंजना अग्रवाल, रश्मि गोयल, मोनीता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, पुष्पा सिंघानिया, अनिता अग्रवाल और संगीता अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire