Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : सावन के रंग, सीता के संग कार्यक्रम 1 अगस्त को, शॉपिंग के साथ ड्रॉइंग और फ्री तंबोला का मिलेगा आनंद

Raipur City News : सावन के रंग, सीता के संग कार्यक्रम 1 अगस्त को, शॉपिंग के साथ ड्रॉइंग और फ्री तंबोला का मिलेगा आनंद
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के मारुति मंगलम, गुढ़ियारी में 1 अगस्त को "सावन के रंग, सीता के संग" थीम पर एक दिवसीय 'सीता' प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में शॉपिंग, मनोरंजन और समाजसेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

आयोजकों सिनी श्रीकुमार और ममता टावरी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वन बंधु परिषद की मीडिया प्रभारी कविता राठी करेंगी। प्रदर्शनी में महिला लघु उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

प्रदर्शनी में आगंतुकों के लिए डिजाइनर राखियां, लहंगे, साड़ियां, फैशन ज्वेलरी, कान्हा पोशाक, मिठाइयां, गिफ्ट आइटम सहित कई आकर्षक उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। वहीं बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता और सभी आगंतुकों के लिए निःशुल्क तंबोला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

आयोजन के मुख्य प्रायोजकों में ग्रेन एसेंस, आलोक माहेश्वरी, निधि प्रशांत पांडे और द हाउस ऑफ फ्लेवर्स बाय रुचिका शामिल हैं, जिनके सहयोग से इस सामाजिक पहल को आयोजित किया जा रहा है।

आयोजक सिनी श्रीकुमार ने बताया कि कार्यक्रम से प्राप्त होने वाली आय का उपयोग जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों की सहायता कर समाजसेवा को बढ़ावा देना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire