Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच

छेरीखेड़ी गांव में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, मंदिर हसौद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच; मौत की वजह तलाशने में जुटी FSL टीम.

Raipur City News : पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के सेरीखेड़ी स्थित खदरहा भाठा में सोमवार सुबह प्रेमी जोड़े के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव गांव के बाहर एक खिन्नी के पेड़ पर मिले। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतकों की पहचान मेघराज साहू (32) और नंदिनी ध्रुव (35) निवासी सेरीखेड़ी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेम संबंध था।

घटना से पहले हुआ था दोनों के बीच विवाद

पुलिस को मिले मर्ग इंटिमेशन के अनुसार घटना रात करीब 1 बजे से पहले की बताई जा रही है। पुलिस के पहुंचने पर दोनों के शव पेड़ से एक साथ लटके मिले। इसके बाद शवों को नीचे उतरवाकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई शुरू की गई।

जांच में सामने आया है कि नंदिनी की शादी ललित ध्रुव से हुई थी, लेकिन वह कुछ समय से पति से अलग रहकर अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसका मेघराज साहू से प्रेम संबंध बन गया था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि घटना वाली रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया, विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और घटना से पहले उनके बीच क्या हुआ था, पुलिस इन सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना के बाद मंदिर हसौद पुलिस के साथ FSL टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन समेत अन्य संभावित साक्ष्यों की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर दोनों के संबंधों तथा घटना से पहले की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। दोनों शवों का मर्ग पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire