Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, 3 महिलाओं पर FIR, धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप

भनपुरी में घर पर चल रही थी प्रार्थना सभा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया विरोध; खमतराई पुलिस ने तीन महिलाओं को कोर्ट में पेश किया।

Raipur City News : प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, 3 महिलाओं पर FIR, धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में घर में आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर विवाद सामने आया है। मामले में खमतराई थाना पुलिस ने प्रार्थना सभा आयोजित करने वाली तीन महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने तीनों महिलाओं को कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

जानकारी के मुताबिक, भनपुरी क्षेत्र में एक घर में प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। इसमें अलग-अलग समुदायों की महिलाएं शामिल हुई थीं। इसी सभा को लेकर विवाद खड़ा हुआ और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया।

विरोध करने वाले पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया कि प्रार्थना सभा के दौरान धार्मिक टिप्पणियां की गईं और लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया गया। शिकायत के आधार पर खमतराई थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस कार्रवाई के बाद तीनों महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सभा में शामिल लोगों, आयोजकों और सामने आए आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire