Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : नाली में फंसी स्कॉर्पियो तो खुला गांजा तस्करी का राज, 5 क्विंटल गांजा बरामद

डीडी नगर इलाके में स्थानीय लोगों ने संदिग्ध वाहन की तलाशी लेकर पकड़ा मामला, ड्राइवर मौके से फरार; पुलिस ने स्कॉर्पियो समेत गांजा किया जब्त

Raipur City News : नाली में फंसी स्कॉर्पियो तो खुला गांजा तस्करी का राज, 5 क्विंटल गांजा बरामद
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो नाली में फंसने के बाद स्थानीय लोगों को वाहन पर शक हुआ। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो और गांजा जब्त कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह महासमुंद पासिंग सफेद स्कॉर्पियो (CG 06 HE 9900) मोहल्ले की एक नाली में फंस गई। वाहन फंसने के बाद चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्होंने वाहन की जांच की।

तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो के अंदर करीब 5 क्विंटल गांजा मिला। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा मिलने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन समेत गांजे को अपने कब्जे में ले लिया।

फिलहाल फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे रायपुर में कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire