Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News: लखना तालाब में मिली युवती की डेड बॉडी, मृतक की पहचान नहीं, मौके पर पहुंची पुलिस

Raipur City News: लखना तालाब में मिली युवती की डेड बॉडी, मृतक की पहचान नहीं, मौके पर पहुंची पुलिस
X

Raipur City News: रायपुर। रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र के लखना गांव स्थित तालाब में एक युवती का शव पानी में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मर्ग कायम करके युवती की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

Raipur City News: अभनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक युवती का शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire