Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : 'रंगीला' सावन उत्सव में उमड़ा उत्साह, प्रदर्शनी से जुटी राशि से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को मिलेगा सहारा

गुढियारी माहेश्वरी महिला संगठन की अनूठी पहल, फैशन, फूड, गेम्स और मनोरंजन के साथ समाजसेवा का संदेश

Raipur City News : रंगीला सावन उत्सव में उमड़ा उत्साह, प्रदर्शनी से जुटी राशि से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को मिलेगा सहारा
X

Raipur City News : रायपुर। गुढियारी माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में सोमवार को गुढियारी स्थित मारूति मंगलम भवन में एक दिवसीय "रंगीला" सावन उत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग जुटाना रहा।

संगठन की अध्यक्ष भावना राठी और सचिव संगीता मालानी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वन बंधु परिषद महिला समिति की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया।

प्रदर्शनी में फैशन, ज्वेलरी, गृह सज्जा और स्वादिष्ट व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। वहीं गीत-संगीत, धमाकेदार हौजी, सरप्राइज गिफ्ट, लकी ड्रॉ और आकर्षक पुरस्कारों ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और आगंतुकों का भरपूर मनोरंजन किया।



कार्यक्रम की संयोजिका सविता सोनी और रेखा पुंगलिया ने बताया कि आयोजन से प्राप्त राशि का उपयोग जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई में सहयोग मिल सके।

इस अवसर पर पुष्पा राठी, संतोष चांडक, ममता टावरी, किरण अग्रवाल, बिंदिया अग्रवाल, बरखा अंदानी, मोनी अग्रवाल, राखी अग्रवाल, पूर्णाशा कोशिर, देवी अग्रवाल, सवेरा, सविता गुप्ता, रेशमा, आशा फटनानी, ऋतु वर्मा और मनीषा सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य और अतिथि उपस्थित रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire