Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : अटल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, अवंती विहार व्यापारी संघ ने किया पुष्पांजलि अर्पण

अटल चौक पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत जनप्रतिनिधियों ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कवियों ने किया कविता पाठ

Raipur City News : अटल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, अवंती विहार व्यापारी संघ ने किया पुष्पांजलि अर्पण
X

Raipur City News : रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर अवंती विहार व्यापारी संघ द्वारा अटल चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक एवं पूर्व सांसद सुनील सोनी और उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अवंती विहार व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि सभा को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की पहचान के पीछे अटल जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने अटल जी की राजनीतिक सोच और सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए उनके जीवन से जुड़े प्रसंग साझा किए। वहीं विधायक सुनील सोनी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति को प्राथमिकता दी।

इस अवसर पर कवि राजेश जैन राही और छविलाल सोनी ने अटल जी की कविताओं का पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार राठी एवं मंजुल मयंक श्रीवास्तव ने किया, जबकि उपाध्यक्ष सुब्रत घोष ने आभार व्यक्त किया।

श्रद्धांजलि सभा में सीमा साहू, संतोष साहू, प्रदीप वर्मा, प्रभा विश्वकर्मा, राजू राघवानी, महेंद्र बगोड़िया, इंदरचंद जैन, करुणा पांडे, किशोरचंद नायक, गोविंद शर्मा, सुजीत परिहार, विकास मिश्रा, अजय पाणिकर, रामलाल साहू, रविंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और व्यापारी उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire