Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : देशभक्ति और रोमांच का संगम, Infinity Riders Club ने निकाली 360 KM बाइक राइड

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Infinity Riders Club ने देशभक्ति, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए विशेष बाइक राइड का आयोजन किया।

Raipur City News : देशभक्ति और रोमांच का संगम, Infinity Riders Club ने निकाली 360 KM बाइक राइड
X

Raipur City News : रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Infinity Riders Club ने देशभक्ति, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए विशेष बाइक राइड का आयोजन किया। क्लब के राइडर्स ने करीब 360 किलोमीटर की राउंड ट्रिप पूरी करते हुए ओडिशा के नुआपाड़ा जिले स्थित चौलाधुआ वॉटरफॉल्स का रुख किया।

इस राइड का उद्देश्य क्लब के सदस्यों में एकता, अनुशासन और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ समाज के प्रति नागरिक जिम्मेदारी का संदेश देना रहा। राइड के दौरान सदस्यों ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया।

हेलमेट और सुरक्षित ड्राइविंग का दिया संदेश

राइडर्स ने आम लोगों और साथी यात्रियों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित गति से वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। क्लब ने सड़क सुरक्षा को राइड का अहम हिस्सा बनाते हुए अनुशासित तरीके से यात्रा पूरी की।

इसके अलावा सदस्यों ने सड़क दुर्घटना, वाहन खराब होने या किसी अन्य आपात स्थिति में जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहने का संकल्प भी लिया। प्राथमिक उपचार और आवश्यक ऑन-रोड सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

अनुशासन के साथ पूरा किया सफर

राइड के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए हेलमेट पहनना, सुरक्षित गति बनाए रखना, एक साथ राइड करना और यात्रा से पहले वाहनों की पूरी जांच करना अनिवार्य रखा गया। साथ ही सड़क और प्राकृतिक स्थलों की स्वच्छता एवं सम्मान का संदेश भी दिया गया।

क्लब ने अपने ध्येय वाक्य “Beyond Roads, Beyond Limits” के साथ देशभक्ति, रोमांच और सामाजिक जिम्मेदारी को जोड़ते हुए इस विशेष राइड के जरिए सकारात्मक संदेश दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire