Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News: विधानसभा रोड पर स्कूल बस की चपेट में आने से 2 साल के मासूम की मौत

Raipur City News: विधानसभा रोड पर स्कूल बस की चपेट में आने से 2 साल के मासूम की मौत
X

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के विरोध में बड़ी संख्या में बस्तीवासी विधानसभा थाना पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर शांत कराया।

पुलिस ने स्कूल बस के चालक और कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। आसपास मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire