Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, निकाह के बाद लाखों की ठगी का आरोप, चार लोगों पर केस दर्ज

MP Crime : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, निकाह के बाद लाखों की ठगी का आरोप, चार लोगों पर केस दर्ज
X

MP Crime : शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद निकाह और फिर कथित ठगी का मामला सामने आया है। एक किन्नर ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद युवक ने उससे निकाह किया और बाद में लाखों रुपये, जेवर तथा दोपहिया वाहन लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मुलाकात वर्ष 2025 में इंस्टाग्राम पर शाजापुर निवासी मुशर्रफ मंसूरी से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दोनों ने निकाह कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के बाद आरोपी उसे शाजापुर ले आया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने धीरे-धीरे विश्वास में लेकर करीब 13 लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और एक दोपहिया वाहन अपने कब्जे में ले लिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई, घर से निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

इसके बाद पीड़िता ने शाजापुर कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी मुशर्रफ मंसूरी और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों सहित कुल चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire