Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Headmaster Suspended : स्कूल में नशे की हालत में मिले प्रधानपाठक पर गिरी गाज, DEO ने किया निलंबित

निरीक्षण के दौरान प्रधानपाठक पर स्कूल समय में शराब के नशे में होने का आरोप, गंभीर कदाचरण मानकर DEO ने की कार्रवाई; बैकुंठपुर BEO कार्यालय बनाया गया निलंबन मुख्यालय

Headmaster Suspended : स्कूल में नशे की हालत में मिले प्रधानपाठक पर गिरी गाज, DEO ने किया निलंबित
X

Headmaster Suspended : कोरिया। शासकीय प्राथमिक शाला रजवारीपारा में निरीक्षण के दौरान कथित तौर पर शराब के नशे में पाए गए प्रधानपाठक के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानपाठक राम कुमार राजवाड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 6 अगस्त 2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी बैकुंठपुर, संकुल प्राचार्य और शैक्षिक समन्वयक की टीम ने शासकीय प्राथमिक शाला रजवारीपारा का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्कूल की व्यवस्थाओं में कई अनियमितताएं सामने आने का उल्लेख निलंबन आदेश में किया गया है।

इसी दौरान प्रधानपाठक राम कुमार राजवाड़े से बातचीत के दौरान मुंह से शराब की तेज गंध आने और उनकी बोली अस्पष्ट होने की बात निरीक्षण प्रतिवेदन में दर्ज की गई। स्कूल समय में नशे की स्थिति में पाए जाने को विभाग ने शिक्षक की गरिमा और पदीय दायित्वों के विपरीत माना।



जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला गंभीर कदाचरण की श्रेणी में पाया गया। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई।

निलंबन अवधि के दौरान राम कुमार राजवाड़े का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बैकुंठपुर निर्धारित किया गया है। आदेश के अनुसार उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी देय होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire