Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

GST, LPG से तत्काल रेल टिकट तक, 1 अगस्त से बदल जाएंगे रोजमर्रा से जुड़े ये 5 नियम

GST, LPG से तत्काल रेल टिकट तक, 1 अगस्त से बदल जाएंगे रोजमर्रा से जुड़े ये 5 नियम
X

डिजिटल डेस्क। Rule Change 1st August: जुलाई का महीना खत्म होने में एक दिन बाकी है और अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही पैसे से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इसमें तत्काल रेल टिकल का नियम से लेकर GST से जुड़ा नियम में होने वाला बदलाव शामिल हैं।

Rule Change 1st August: एलपीजी सिलेंडर,एटीएफ

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी की नई कीमतें जारी करती है। जुलाई महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों पर कटौती का तोहफा दिया था। ये कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की गई थी।

हालांकि, 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखा गया था। इसके चलते अगस्त में भी एलपीजी की कीमतों पर सबकी नजरें टिकी हुई है। इसके अलावा ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एटीएफ के भी नए रेट जारी करती हैं। 1 अगस्त को भी एटीएफ की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Rule Change 1st August: तत्काल रेल टिकट के नियमों में बदलाव

रिपोर्ट्स की मानें, तो भारतीय रेलवे 1 अगस्त रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव कर सकता है। इसके तहत अब टोकन देने का समय तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के समय के साथ होगा, जिससे कि रिजर्वेशन काउंटर पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। लोगों को पहले टोकन लेने और फिर टिकट बुक कराने के लिए अलग-अलग समय पर काउंटर जाना पड़ता था।

Rule Change 1st August: जीएसटी से जुड़ा नियम

रिपोर्ट के मुताबिक, ई-इनवॉइस और ई-वे बिल सिस्टम को बेहतर और ट्रांसपरेंट बनाया जा रहा है। इसके तहत बिल-टू-शिप-टू लेन-देन में शिप-टू GSTIN देना अनिवार्य होगा। ये बदलाव 1 अगस्त से देखने को मिल सकता है।

Rule Change 1st August: EPFO का नया ई-पोर्टल

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक नया ई-पोर्टल बनाया है। यह पोर्टल कर्मचारियों को उनके पुराने या बंद पड़े ईपीएफ अकाउंट का पता लगाने और उनमें जमा पैसे को उनके एक्टिव यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) में ट्रांसफर करने या अकाउंट को ऑनलाइन सेटल करने में मदद करेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire