Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News: राखी एवं तीज की भव्य प्रदर्शन रामा गैलरिया में... रायपुर को मिला विश्वस्तरीय एग्ज़ीबिशन सेंटर

Raipur City News: राखी एवं तीज की भव्य प्रदर्शन रामा गैलरिया में... रायपुर को मिला विश्वस्तरीय एग्ज़ीबिशन सेंटर
X

Rama Galleria Exhibition: रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रमुख कमर्शियल और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन रामा वर्ल्ड ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए रामा गैलेरिया में अपने अत्याधुनिक एग्ज़ीबिशन सेंटर का शुभारंभ किया है। लगभग 26,000+ वर्गफुट में फैला यह भव्य परिसर रायपुर के सबसे बड़े और आधुनिक प्रदर्शनी स्थलों में से एक है, जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

विश्वस्तरीय डिज़ाइन, प्रीमियम इंटीरियर और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह एग्जीबिशन सेंटर ग्लोबल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के अनुरूप तैयार किया गया है। विशाल स्पेस, उत्कृष्ट प्रकाश व्यवस्था, पर्याप्त पार्किंग, सुगम पहुँच और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर इसे प्रदर्शनियों, ट्रेड शो, कॉर्पोरेट इवेंट्स, प्रोडक्ट लॉन्च, लाइफस्टाइल एक्सपो और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक आदर्श स्थल बनाते हैं।

इस नए सेंटर में 5 अगस्त से तीज एवं रक्षाबंधन विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें फैशन, लाइफस्टाइल, ज्वेलरी, होम डेकोर, हस्तशिल्प, गिफ्टिंग और अन्य कई श्रेणियों के प्रतिष्ठित ब्रांड एवं प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। यह आयोजन शहरवासियों को एक प्रीमियम शॉपिंग और उत्सव का अनुभव प्रदान करेगा।

रामा वर्ल्ड प्रबंधन ने बताया कि रामा गैलेरिया को एक प्रीमियम रिटेल और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित हो चुका है, यहाँ पर अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स का आना शुरू हो चुका है।

रामा वर्ल्ड पहले से ही रामा हाईस्ट्रीट, द नेबरहुड, बैंकिंग, हॉस्पिटैलिटी, लाइफस्टाइल एवं अन्य व्यावसायिक सुविधाओं के साथ शहर के प्रमुख कमर्शियल हब के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। अब इस नए एग्ज़ीबिशन सेंटर के जुड़ने से यह न केवल रायपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में बड़े आयोजनों और प्रदर्शनियों के लिए एक नई पहचान स्थापित करेगा।

रामा वर्ल्ड का उद्देश्य केवल व्यावसायिक स्थान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ऐसा समग्र प्लेटफॉर्म तैयार करना है जहाँ व्यापार, ब्रांड्स, उद्यमी और उपभोक्ता एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय अनुभव प्राप्त कर सकें।

READ MORE :-सिंघानिया स्पेस एंड स्टाइल का ग्रैंड ब्रांड लॉन्च 'आर्क बाई आर्ची', इंटीरियर डेकोर की दुनिया का लाइव एक्सपीरियंस, 24 से 25 जुलाई तक होटल सिंघानिया सरोवर पोर्टिको में, देखें लाइव


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire