Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Durg-Raigarh Rakshabandhan Special Train: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा, दुर्ग से रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, फटाफट नोट कर लें टाइमिंग

Durg-Raigarh Rakshabandhan Special Train: रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 27 से 29 अगस्त तक चलने वाली इस ट्रेन का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग यहां देखें।

Durg-Raigarh Rakshabandhan Special Train: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा, दुर्ग से रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, फटाफट नोट कर लें टाइमिंग
X

Durg-Raigarh Rakshabandhan Special Train: रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को कम करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह विशेष ट्रेन 27 अगस्त से 29 अगस्त तक पटरी पर दौड़ेगी और कुल तीन फेरे लगाएगी।

ट्रेन का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग :Durg to Raigarh Timing

गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और भिलाई, कुम्हारी जैसे स्टेशनों से होते हुए ठीक 11:25 बजे रायपुर पहुंचेगी।

इसके बाद यह ट्रेन तिल्दा-नेवरा और भाटापारा (दोपहर 12:50 बजे) से होते हुए दोपहर 14:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। आगे चांपा, सक्ती और खरसिया स्टेशनों से गुजरते हुए शाम 19:00 बजे (7 बजे) रायगढ़ पहुंचेगी।

वापसी का समय: Raigarh to Durg Return Timing

वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़ से शाम 19:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 22:20 बजे बिलासपुर, 23:25 बजे भाटापारा, रात 00:40 बजे रायपुर और अगले दिन भोर में 2:00 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए 10 आईसीएफ कोच

यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 10 आईसीएफ कोच लगाए गए हैं। इसमें 8 जनरल कोच और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं, जिससे आम यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी और वे बिना भीड़-भाड़ की टेंशन के अपने घर पहुंच सकेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire