Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Chhattisgarh Weather: आज छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर हिस्से में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, जानें राजधानी का हाल

IMD के अनुसार आगे चार दिन तक कई जगह भारी बारिश हो सकती है।

Chhattisgarh Weather: आज छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर हिस्से में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, जानें राजधानी का हाल
X

Chhattisgarh Weather: रायपुर: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सरगुजा संभाग में कुछ जगहों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। कोरबा में लगातार बारिश के चलते मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92.48% पहुंच गया है। एहतियातन 5 गेट खोलकर 3005 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया है। इसके बाद प्रशासन ने 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

खुले गेट की ओर युवक ने लगाई छलांग

बांगो बांध के खुले गेट की ओर एक युवक ने छलांग लगा दी। तेज बहाव में बहने के बाद से युवक लापता है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं महासमुंद के मुडमार बांध में 15 अगस्त को नहाते समय प्रणय गुर्वेकर (35) की डूबने से मौत हो गई। वह पांच दोस्तों के साथ बांध घूमने गया था।

कोटाडोल में 130 MM बारिश

पिछले 24 घंटे में कोटाडोल में सबसे ज्यादा 130 MM बारिश हुई। शंकरगढ़ और पोड़ी उपरोड़ा में 110-110 MM, जबकि सन्ना, दौरा कोचली और रघुनाथनगर में 80-80 MM बारिश दर्ज की गई।

आज कैसा रहेगा मौसम

16 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट है। रायपुर में दिनभर बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 30°C और न्यूनतम 25°C रहने की संभावना है।

21 अगस्त तक बारिश का दौर

IMD के अनुसार 17 से 19 अगस्त तक भी कई जगह भारी बारिश हो सकती है। 20 और 21 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire