Top
Begin typing your search above and press enter to search.

chhattisgarh-police-recruitment: छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा

chhattisgarh-police-recruitment: रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों के सामने पैदा हुई परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है।

chhattisgarh-police-recruitment: छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा
X

chhattisgarh-police-recruitment: रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों के सामने पैदा हुई परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा-2024 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को होगी। पहले यह परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर को प्रस्तावित थी।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 की प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम 4 अगस्त को जारी किया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए 24, 25 और 26 अक्टूबर की संभावित तिथियां तय की गई थीं। इनमें 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा भी निर्धारित थी। दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए इससे किसी एक परीक्षा से वंचित होने की स्थिति बन रही थी।

अभ्यर्थियों की परेशानी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा की पूर्व निर्धारित तिथियों में बदलाव कर दिया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युवाओं का हित सरकार के लिए सर्वोपरि है। केवल परीक्षा तिथियों के टकराव के कारण कोई पात्र युवा अवसर से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवा वर्षों तक मेहनत करते हैं। ऐसे में परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी व्यावहारिक समस्या के कारण उन्हें दो अवसरों में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए।

अभ्यर्थियों को अलग से करना होगा आवेदन

लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों को पृथक से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने कहा गया है। मुख्यमंत्री साय ने आगामी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire