Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Chhattisgarh News: महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ से तीसरी बार,रूपकुमारी चौधरी से पहले ये दो नेत्री संभाल चुकीं हैं महिला मोर्चा की कमान

Chhattisgarh News: रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया। नई कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ से सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी के राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष बनने के साथ ही यह तीसरा अवसर है, जब छत्तीसगढ़ से किसी महिला नेता को यह जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले दिवंगत पूर्व सांसद करुणा शुक्ला और सरोज पांडेय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं।
रूपकुमारी चौधरी बसना से विधायक रह चुकी हैं और रमन सिंह सरकार में संसदीय सचिव का दायित्व भी संभाल चुकी हैं। इसके बाद उन्हें लोकसभा का टिकट मिला और उन्होंने करीब डेढ़ लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


