Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय मानसून, रायपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर, अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने के आसार

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय मानसून, रायपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश
X

CG Weather : रायपुर। सावन के अंतिम सोमवार को छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आया। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। रायपुर में करीब 12 सेमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बस्तर संभाग के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हुई।

प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश छोटेडोंगर में 18 सेमी, जबकि अंतागढ़ और बास्तानार में 16-16 सेमी दर्ज की गई। चलगली, माकड़ी, बड़े बचेली, दौरा कोचली और नारायणपुर में भी 13-13 सेमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में सुबह धूप के बीच बादल छाने और बारिश या बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। यहां अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण का असर छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा है। इसके चलते अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद बारिश की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आ सकती है।

सोमवार को बस्तर संभाग में अनेक स्थानों पर तथा रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक मौसमी बारिश सामान्य के आसपास है और करीब 4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा तक बने सिस्टम के प्रभाव को देखते हुए अगले कुछ दिनों तक मौसम में सक्रियता बने रहने का अनुमान जताया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire