Raipur weather update: छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी, बारिश का अलर्ट, जानें रायपुर के मौसम हाल

Raipur weather update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य और उत्तर हिस्से में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।
राजधानी रायपुर में आज 20 जुलाई सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार
छत्तीसगढ़ में 1 जून से 18 जुलाई तक 307.2 मिमी (12 इंच) बारिश हुई है जो सामान्य बारिश के मुकाबले प्रदेश में 81.8% अधिक है।
Raipur weather update: पेंड्रा रोड में सबसे कम तापमान
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया। रायपुर आज अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने का अनुमान है।
Raipur weather update: बिलासपुर संभाग में सबसे ज्यादा बारिश
इस सीजन में सबसे ज्यादा बारिश बिलासपुर संभाग में हुई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर है, जहां 525.4 मिमी (20.6 इंच) बारिश दर्ज की गई। इसके बाद जांजगीर-चांपा 441.5 मिमी (17.3 इंच) और बिलासपुर में 383.7 मिमी (15.1 इंच) । शनिवार को सबसे ज्यादा 58.6 मिमी (2.3 इंच) बारिश बिलासपुर जिले में हुई।
रायपुर संभाग में भी अच्छी बारिश
रायपुर संभाग में महासमुंद (397.5 मिमी), बलौदाबाजार (390.3 मिमी), गरियाबंद (370.6 मिमी) और रायपुर (367.8 मिमी) में अच्छी बारिश दर्ज की गई। धमतरी में अब तक 278.8 मिमी बारिश हुई है।
सरगुजा संभाग में बलरामपुर सबसे आगे
सरगुजा संभाग में बलरामपुर में सबसे ज्यादा 337.5 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावा कोरिया (267.9 मिमी), जशपुर (267.3 मिमी), एमसीबी (266.8 मिमी) और सूरजपुर (252.5 मिमी) में भी अच्छी बारिश हुई। वहीं सरगुजा जिले में अब तक सिर्फ 161 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
बस्तर संभाग में दंतेवाड़ा अव्वल
बस्तर संभाग में दंतेवाड़ा में सबसे ज्यादा 405.5 मिमी बारिश हुई है। इसके बाद नारायणपुर (354 मिमी) और बीजापुर (311.8 मिमी) का स्थान है। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (195.1 मिमी) और कांकेर (239.7 मिमी) में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है।
दुर्ग संभाग में राजनांदगांव में सबसे कम बारिश
दुर्ग संभाग में दुर्ग (331.5 मिमी) और बालोद (326.3 मिमी) में अच्छी बारिश हुई है। वहीं राजनांदगांव में अब तक केवल 142.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से काफी कम है।


